उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

नैनीताल डीएम का डबल एक्शन… 4 अपराधी जिला बदर, 4 के हथियारों के लाइसेंस भी रद्द

नैनीताल जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर चार अपराधियों को छह माह के लिए जनपद से जिला बदर किया गया है, जबकि शस्त्रों के दुरुपयोग और आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए जाने पर चार लोगों […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल हिल दर्पण

पहले की मारपीट, फिर दौड़ाई स्कॉर्पियो… कैंचीधाम में टल्ली युवकों का हंगामा, गाड़ियों को रौंदा

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कैंची क्षेत्र में देर रात कुछ पर्यटकों की दबंगई लोगों पर भारी पड़ गई। शराब के नशे में धुत पांच युवकों ने पहले दो होमस्टे संचालकों से मारपीट की और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। भागने के दौरान उन्होंने तेज रफ्तार में कई वाहनों […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे शिक्षा हल्द्वानी हिल दर्पण

नई पीढ़ी को नशे से बचाने की तैयारी… हल्द्वानी के स्कूलों में शुरू होगी नई व्यवस्था

हल्द्वानी। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को ओरम स्कूल परिसर में निजी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित कर अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में बाढ़ का खतरा!… प्रशासन अलर्ट; 150 घरों को नोटिस

हल्द्वानी में मानसून के दौरान संभावित जलभराव और बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, तहसीलदार हल्द्वानी और राजस्व उप निरीक्षक काठगोदाम की टीम ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रशासनिक टीम ने रक्सिया नाला, कलसिया नाला, देवखड़ी नाला और गौला नदी […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हल्द्वानी हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का महाअलर्ट!…10 जुलाई को 5 जिलों में स्कूल बंद

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। विशेष रूप से पहाड़ी जिलों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 10 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

दूध से बदलेगी गांवों की तस्वीर!… नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा विस्तार, 702वीं समिति शुरू

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने पर्वतीय क्षेत्र की महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति, सेला में संघ की 702वीं दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का उद्घाटन किया। फीता काटकर समिति का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया। समिति के संचालन के पहले ही दिन […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी जनता मिलन में बड़ा एक्शन…लैंड फ्रॉड पर FIR और करोड़ों के मामले में आयुक्त सख्त

हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने नागरिकों की विभिन्न समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान व कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पेंशन, आधार कार्ड संशोधन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, अनुसूचित जाति भवन पर कब्जा, अवैध पेड़ कटान और राजस्व से जुड़े […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

वायरल वीडियो ने मचाया बवाल…हल्द्वानी में छेड़छाड़ के बाद युवती का रौद्र रूप, लगाई धुनाई

हल्द्वानी के रोडवेज स्टेशन परिसर में छेड़छाड़ की कथित घटना के बाद हंगामे का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती द्वारा युवक की सरेआम पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। घटना बीते गुरुवार शाम की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

नैनीताल जिला पंचायत की बैठक में बड़े फैसले…इतने करोड़ के बजट पर लगी मुहर

हल्द्वानी। जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक शुक्रवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। साथ ही विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और जनसुविधाओं से जुड़े […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे राजनीति स्वास्थ्य हल्द्वानी हिल दर्पण

‘पहाड़ के मरीज जाएं तो जाएं कहां?’… विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर हल्द्वानी में गरमाई सियासत

हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रमुख सरकारी अस्पतालों से बड़ी संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले को लेकर राजनीतिक विरोध शुरू हो गया है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने सरकार से तबादला आदेशों की समीक्षा करने और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित […]