उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हल्द्वानी हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का महाअलर्ट!…10 जुलाई को 5 जिलों में स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। विशेष रूप से पहाड़ी जिलों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 10 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यूनिवर्सिटी में बच्चियों से छेड़छाड़!...भड़क उठा आक्रोश, घेर लिया थाना, आरोपी गिरफ्तार

भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के आधार पर नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल जिलों में 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बाढ़ का खतरा!... प्रशासन अलर्ट; 150 घरों को नोटिस

मौसम विभाग ने 9 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे जारी बुलेटिन में बताया कि पौड़ी गढ़वाल जिले में 10 जुलाई को भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसी को देखते हुए जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का रेड सिग्नल...अगले 48 घंटे भारी, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

वहीं देहरादून जिले के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा और बिजली चमकने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में