उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

नैनीताल जिला पंचायत की बैठक में बड़े फैसले…इतने करोड़ के बजट पर लगी मुहर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक शुक्रवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। साथ ही विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगी।

पारित बजट में राज्य वित्त मद के अंतर्गत विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए लगभग 11 करोड़ रुपये तथा अन्य प्रशासनिक एवं विभिन्न मदों के लिए करीब 3 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बैठक की शुरुआत पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही एवं अनुपालन रिपोर्ट की समीक्षा से हुई, जिसके बाद विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के दौरान हाई अलर्ट... डीएम का सख्त फरमान, छुट्टियां रद्द

बैठक में काठगोदाम डाक बंगले में जिला पंचायत कार्यालय स्थापित करने और भीमताल स्थित डाक बंगले का व्यावसायिक उपयोग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा जिला पंचायत के अधीन संचालित दुकानों के किराए में 25 प्रतिशत वृद्धि करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित की जा रही नई चौपाटियों के लिए लाइसेंस शुल्क निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।

बोर्ड ने जिला पंचायत कर्मचारियों को एसीपी और पदोन्नति का लाभ देने संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की। वहीं, जिला पंचायत की विभिन्न परिसंपत्तियों के किराया दरों के पुनरीक्षण पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव भी रखा गया, जिस पर अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने सहमति जताते हुए इसे अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को भेजने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पल...इतने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे को देखते हुए वन क्षेत्रों से सटे गांवों में आवश्यक स्थानों पर तारबाड़ लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। साथ ही जिला पंचायत के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं में तेजी लाने और जनहित के कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आठ नए वाहनों की व्यवस्था के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रभावी और दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे दूरस्थ गांवों में भी कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण और रीसाइक्लिंग सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  स्टेटस देखते ही उड़ गए होश!... लाखों की ज्वेलरी चोरी का ऐसा पर्दाफाश पहले कभी नहीं

बैठक में पार्किंग व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने, जिला पंचायत की दुकानों एवं अन्य परिसंपत्तियों के किराया दरों के पुनरीक्षण सहित कई अन्य विकासात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी, सभी जिला पंचायत सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में