उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

वायरल वीडियो ने मचाया बवाल…हल्द्वानी में छेड़छाड़ के बाद युवती का रौद्र रूप, लगाई धुनाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के रोडवेज स्टेशन परिसर में छेड़छाड़ की कथित घटना के बाद हंगामे का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती द्वारा युवक की सरेआम पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। घटना बीते गुरुवार शाम की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR का बड़ा असर... नैनीताल में लाखों वोटरों की जांच, जानिए पूरा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवती रोडवेज स्टेशन परिसर में बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने कथित तौर पर उसके साथ अभद्र इशारे और अशोभनीय हरकतें करनी शुरू कर दीं। शुरुआत में युवती ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन युवक की हरकतें बढ़ने पर उसने मौके पर ही विरोध जताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लिए दुखद खबर... ITBP जवान की दर्दनाक मौत, शोक की लहर

स्थिति तब बिगड़ गई जब युवती ने युवक को पकड़ लिया और उससे जवाब-तलब किया। इसके बाद युवती ने युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए और कथित रूप से चप्पल से भी उसकी पिटाई की। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान... उत्तराखंड के 4 नेताओं का बढ़ा सियासी कद

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और स्थिति को शांत कराया। इस बीच किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में