उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल हिल दर्पण

पहले की मारपीट, फिर दौड़ाई स्कॉर्पियो… कैंचीधाम में टल्ली युवकों का हंगामा, गाड़ियों को रौंदा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कैंची क्षेत्र में देर रात कुछ पर्यटकों की दबंगई लोगों पर भारी पड़ गई। शराब के नशे में धुत पांच युवकों ने पहले दो होमस्टे संचालकों से मारपीट की और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। भागने के दौरान उन्होंने तेज रफ्तार में कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक युवक की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भी बारिश का अलर्ट...इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी पांच युवक स्कॉर्पियो से कैंची घूमने आए थे। देर रात किसी बात को लेकर उनका एक होमस्टे संचालक से विवाद हो गया। कुछ ही देर में बहस मारपीट में बदल गई। इसके बाद आरोपियों ने पास के एक अन्य होमस्टे संचालक के साथ भी हाथापाई की। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

कैंची चौकी पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी स्कॉर्पियो लेकर भवाली की ओर भाग निकले। पुलिस ने पीछा शुरू किया और भवाली क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। नाकेबंदी देखकर आरोपी घबरा गए और वाहन को वापस कैंची बाजार की ओर मोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'पहले आरोपी को सामने लाओ'... युवक की हत्या के बाद भड़का आक्रोश, शव उठाने से इनकार

पुलिस से बचने की जल्दबाजी में आरोपियों ने बाजार में तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो दौड़ा दी। इस दौरान वाहन ने तीन अलग-अलग गाड़ियों को टक्कर मार दी। सबसे ज्यादा नुकसान एक अल्टो कार को हुआ, जिसमें सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर चार युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक हत्याकांड...घर में घुसकर युवक की हत्या, बचाने पहुंचीं महिलाओं पर भी हमला

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में शराब पीने की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में