उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में बाढ़ का खतरा!… प्रशासन अलर्ट; 150 घरों को नोटिस

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में मानसून के दौरान संभावित जलभराव और बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, तहसीलदार हल्द्वानी और राजस्व उप निरीक्षक काठगोदाम की टीम ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

प्रशासनिक टीम ने रक्सिया नाला, कलसिया नाला, देवखड़ी नाला और गौला नदी के आसपास के इलाकों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान करीब 150 ऐसे भवनों और संरचनाओं को चिन्हित किया गया, जहां मानसून के दौरान खतरा बढ़ सकता है। इन सभी को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का बड़ा एक्शन प्लान!... अब युवाओं-किसानों के सपनों को मिलेगा लोन का सहारा

नोटिस के जरिए संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई है कि बरसात के दौरान नदी और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... उपनल कर्मियों के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को नदी और नालों के किनारे जाने से बचने, बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की अपील की। प्रशासन ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही संबंधित विभागों को मानसून के दौरान सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में