उत्तराखंड…शिक्षकों के तबादलों पर बड़ा अपडेट
उत्तराखंड में शिक्षकों के अनुरोध आधारित तबादलों को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब गंभीर बीमारी के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों के लिए 1 जनवरी 2025 या उसके बाद जारी चिकित्सा प्रमाण-पत्र ही मान्य होगा। इससे पहले जारी मेडिकल प्रमाण-पत्रों के आधार पर किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। […]











