उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

‘आई लव यू… फिर किसी के साथ ऐसा मत करना’, मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में युवक की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। आत्महत्या से पहले युवक द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया एक वीडियो सामने आने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित युवती और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को पौड़ी निवासी अमन नयाल ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क बनी या भ्रष्टाचार की राह?...नैनीताल डीएम ने बैठाई हाई लेवल जांच समिति

इसी बीच युवक का आत्महत्या से पहले बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उसने बताया कि पिछले चार वर्षों से उसका एक युवती के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन संबंध टूटने के बाद वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था। वीडियो में युवक अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए युवती से जुड़े घटनाक्रम का जिक्र करता दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा...श्रमिकों के लिए शुरू हुई ये नई योजनाएं

वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने 22 जुलाई को पौड़ी कोतवाली पहुंचकर युवती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि लगातार मानसिक तनाव के कारण अमन ने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया गया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर युवती और उसके पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस वीडियो सहित सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में