उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

सड़क बनी या भ्रष्टाचार की राह?…नैनीताल डीएम ने बैठाई हाई लेवल जांच समिति

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनप्रतिनिधियों व आमजन की शिकायतों के पारदर्शी निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पीएमजीएसवाई, काठगोदाम खंड के अंतर्गत निर्मित कौन्ता-ककोड़-हरीशताल मोटर मार्ग (ओखलकांडा) की गुणवत्ता की जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति को तीन सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि मोटर मार्ग की निर्माण गुणवत्ता को लेकर विभिन्न जनप्रतिनिधियों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सड़क का स्थलीय निरीक्षण, निर्माण गुणवत्ता का परीक्षण और संबंधित अभिलेखों की जांच कराने का निर्णय लिया गया है, ताकि निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति का निष्पक्ष आकलन किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में छात्रा से शर्मनाक हरकत!...शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर गंभीर आरोप

गठित समिति में मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को सदस्य नामित किया गया है। समिति को कार्यस्थल का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता की तकनीकी जांच करने और तीन सप्ताह के भीतर स्पष्ट एवं तथ्यपरक रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था को जांच समिति के साथ पूर्ण सहयोग करने तथा सभी आवश्यक अभिलेख और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी, अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अब क्लर्क और टैक्स इंस्पेक्टर संभालेंगे ईओ की कुर्सी!... उत्तराखंड में एक आदेश से मची हलचल

जिला प्रशासन ने दोहराया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जनहित से जुड़े सभी निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में