उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!… मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 22 से 27 जुलाई तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों में भारी बारिश, तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

22 जुलाई: पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी गर्जन के साथ वज्रपात और तेज से अति तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

23 जुलाई: देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश

गुरुवार को देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

24 जुलाई: देहरादून और नैनीताल में विशेष सतर्कता

शुक्रवार को देहरादून और नैनीताल जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। अन्य जिलों में भी रुक-रुक कर तेज बारिश के साथ मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

25 जुलाई: चार जिलों में भारी बारिश का अनुमान

शनिवार को देहरादून, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और तीव्र बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

26 और 27 जुलाई: पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

रविवार और सोमवार को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर बना रहेगा।

मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, यात्रियों और पर्वतीय मार्गों पर सफर करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि और सड़कें बाधित होने जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में