उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हिल दर्पण

राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई…हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। दिल्ली में छात्रों के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार एवं गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी, हल्द्वानी ने स्वराज आश्रम में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

धरने को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि देश का युवा शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य से जुड़े सवालों का जवाब मांग रहा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में खड़े राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के साथ किया गया कथित व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कांग्रेस अन्याय और दमन के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शुद्धिकरण’ पर फिर सुलगी सियासत... हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस सांसद; पुलिस से कर दी बड़ी मांग

महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगूड़ी ने कहा कि छात्र-युवा अपने भविष्य और शिक्षा को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे समय में उनकी आवाज उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्र-युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  31 साल से दबा था जमीन का मामला... आयुक्त की जनसुनवाई में खुली पूरी कहानी

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और असहमति व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। छात्रों के समर्थन में आवाज उठाने वाले नेताओं की गिरफ्तारी सरकार की असहिष्णुता को दर्शाती है। उन्होंने सरकार से शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से छात्रों की समस्याओं का समाधान करने, लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सपा की हुंकार... सिद्दीकी बोले- 2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ तय

इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, संजू पाना, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, जाकिर हुसैन, मधु सांगूड़ी, राजो टंडन, रेनू तोमर, मंजू पांडे, पार्षद धर्मवीर, गोविंद बगड़वाल, हेमंत साहू, कोमल जायसवाल, राजेंद्र उपाध्याय, त्रिलोक बनोली, संजू उप्रेती, दीपक साह, कमल मेहता, रंजीत डसीला, लाल सिंह पंवार, संजय जोशी, जीवन बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, शंकर कोहली, जग्गू बगड़वाल, शाद अली, अमित रावत, देवेंद्र मेहरा, गणेश टम्टा, मनोहर सांगूड़ी, संदीप बिनवाल, बंटू रहमान, उदित करायत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में