उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी

हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में भीषण हादसा…खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क सड़क हादसा हो गया। ज्योलीकोट क्षेत्र में पर्यटकों से भरी एक टैक्सी अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों का रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

जानकारी के अनुसार गोमतीनगर, लखनऊ निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) नैनीताल घूमने आए थे। गुरुवार सुबह सभी पर्यटक हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टवेरा टैक्सी (यूके-04 टीबी-3870) से काठगोदाम की ओर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि ज्योलीकोट नंबर-1 से कुछ आगे वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से फिसलकर लगभग 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  अब क्लर्क और टैक्स इंस्पेक्टर संभालेंगे ईओ की कुर्सी!... उत्तराखंड में एक आदेश से मची हलचल

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि हादसे में चालक संग्राम सिंह और पर्यटक निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं अन्य पर्यटकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में