उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में बारिश का रेड सिग्नल!… अगले तीन दिन परीक्षा की घड़ी, रहें सतर्क

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच मौसम विभाग की ताजा चेतावनी ने प्रशासन और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। चारधाम यात्रा से जुड़े उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा बढ़ने की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। 24 जुलाई को अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि 25 और 26 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अवधि चारधाम यात्रा के लिहाज से काफी संवेदनशील रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क बनी या भ्रष्टाचार की राह?...नैनीताल डीएम ने बैठाई हाई लेवल जांच समिति

चारधाम यात्रा के प्रमुख मार्ग पहले से ही कई लैंडस्लाइड जोन से होकर गुजरते हैं। भारी बारिश के दौरान इन इलाकों में मलबा और चट्टानें गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे यातायात प्रभावित होने और यात्रियों के फंसने की स्थिति बन सकती है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में छात्रा से शर्मनाक हरकत!...शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर गंभीर आरोप

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील स्थानों पर राहत एवं बचाव दल, जेसीबी मशीनें और अन्य आवश्यक संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पेपर लीक कांड!... परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, प्रोफेसर पर गिरी गाज

प्रशासन ने चारधाम यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लें, प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ों में मौसम तेजी से बदलता है, इसलिए सावधानी बरतना ही सुरक्षित यात्रा का सबसे बेहतर उपाय है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में