उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून शिक्षा स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड…शिक्षकों के तबादलों पर बड़ा अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शिक्षकों के अनुरोध आधारित तबादलों को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब गंभीर बीमारी के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों के लिए 1 जनवरी 2025 या उसके बाद जारी चिकित्सा प्रमाण-पत्र ही मान्य होगा। इससे पहले जारी मेडिकल प्रमाण-पत्रों के आधार पर किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद कुमार सिमल्टी ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि अनुरोध आधारित स्थानांतरण के लिए केवल नवीन चिकित्सा प्रमाण-पत्रों पर ही विचार किया जाएगा। विभाग के इस निर्णय से ऐसे कई शिक्षक प्रभावित हो सकते हैं, जो वर्षों पुराने मेडिकल दस्तावेजों के आधार पर तबादले की उम्मीद लगाए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  इस राज्य में वारदात... उत्तराखंड में गिरफ्तारी! बदमाश का STF ने किया खेल खत्म

शिक्षा विभाग ने अनुरोध आधारित स्थानांतरण के लिए 17 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए थे। अब विभाग उन्हीं प्रकरणों पर विचार करेगा, जिनमें निर्धारित तिथि के अनुरूप जारी चिकित्सा प्रमाण-पत्र संलग्न होगा। वर्ष 2022 अथवा उससे पहले जारी मेडिकल प्रमाण-पत्रों के साथ किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

विभाग का कहना है कि बड़ी संख्या में शिक्षकों ने पुराने चिकित्सा प्रमाण-पत्रों के आधार पर स्थानांतरण का अनुरोध किया है। ऐसे सभी आवेदकों को अब नया मेडिकल प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा, तभी उनके आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  NEET विवाद पर क्या निकलेगा कोई रास्ता... अब सरकार के पाले में गेंद, क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा?

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 में गंभीर बीमारी और विशेष चिकित्सकीय परिस्थितियों में कार्यरत कर्मचारियों को अनुरोध आधारित स्थानांतरण और प्राथमिकता देने का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद धारा-27 के तहत आवेदन करने वाले कई गंभीर रोगग्रस्त शिक्षकों के तबादले लंबे समय से लंबित पड़े हैं।

ऐसे शिक्षक इलाज, पारिवारिक जिम्मेदारियों और कार्यस्थल की परेशानियों के बीच वर्षों से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लेकिन विभाग की नई व्यवस्था के चलते अब उन्हें दोबारा अद्यतन चिकित्सा प्रमाण-पत्र बनवाने की प्रक्रिया से गुजरना होगा। यदि निर्धारित समय के भीतर नया प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया तो आवेदन तकनीकी आधार पर निरस्त किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!... पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

शिक्षकों का कहना है कि इस नई शर्त से कई वास्तविक और गंभीर रूप से बीमार शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं। वहीं, शिक्षा विभाग का तर्क है कि वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति का प्रमाण सुनिश्चित करने और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से अद्यतन चिकित्सा प्रमाण-पत्र अनिवार्य किया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में