हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर फिर हादसा!… डंपर की टक्कर से पिता घायल, बेटी ने तोड़ा दम
हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को हल्दूचौड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डंपर ने दोपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया वाहन सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। […]











