उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

बहन के प्रेम प्रसंग से था नाराज, कर दिया डबल मर्डर!… पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चार दिन पहले अपनी सगी बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। देर रात पुलिस से हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव का है। 26 सितंबर को यहां अमन ने अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले सूरज उर्फ मुन्ना को गोली मार दी थी। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी एमबीपीजी चुनाव में किसके सिर सजेगा ताज?... तीसरे राउंड तक इस प्रत्याशी की बढ़त

पुलिस लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच बीती रात पुलिस को अमन के झबरेड़ा क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी शुरू की। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान अमन ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अभिभावक दें ध्यान!... उत्तराखंड में बदली स्कूलों की टाइमिंग, जानें नई व्यवस्था

मुठभेड़ में गोली लगने के बाद अमन घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अब अस्पताल में उपचार के साथ आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का कहना है कि बहन और सूरज के संबंधों को लेकर उसे गांव में कथित तौर पर ताने सुनने पड़ते थे। उसने दोनों को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसी नाराजगी के चलते उसने दोनों की हत्या करने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस अब आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हथियार, फरारी के दौरान उसके ठिकानों और उसके संपर्क में आए लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच के आधार पर अन्य तथ्यों का भी पता लगाया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में