उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर फिर हादसा!… डंपर की टक्कर से पिता घायल, बेटी ने तोड़ा दम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को हल्दूचौड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डंपर ने दोपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया वाहन सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ में पीएम मोदी का फिर होगा आगमन!... प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज

बताया जा रहा है कि पिता-पुत्री किच्छा के रहने वाले हैं और दोपहिया वाहन से हल्द्वानी से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हल्दूचौड़ गायत्री शक्तिपीठ के समीप पीछे से आ रहे डंपर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ ‘आंगन का मिलन’!... महिलाओं और बच्चों पर रहा फोकस

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। वहीं, पुत्री ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में