उत्तराखण्ड कुमाऊं शिक्षा हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी…टॉपरों के लिए शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय तल्ली में ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और छात्र कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की शिक्षा और पोषण तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि इन्हें माताओं, बच्चों और परिवारों के लिए जागरूकता और संवाद के सशक्त मंच के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प’ अभियान सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी एमबीपीजी में बड़ा खेल!... चौथे राउंड में आर्यन बेलवाल ने मारी बाजी, इतने वोटों की बढ़त

शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि हर टॉपर छात्र-छात्रा को सरकार की ओर से लैपटॉप दिया जाएगा। इसके अलावा इंटरमीडिएट के बाद डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 51 हजार रुपये की सहायता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनावों में पहली बार बेटियों को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत दो लाभार्थियों को 51-51 हजार रुपये के चेक दिए गए। वहीं गोद भराई कार्यक्रम के तहत चार लाभार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें फल वितरित किए गए। चार लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम!... इन 5 जिलों में बारिश के आसार

शिक्षा मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय तल्ली में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जल्द एक अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही अधिकारियों को कार्यक्रमों का गंभीरता से क्रियान्वयन और व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने को भी कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी एमबीपीजी चुनाव में किसके सिर सजेगा ताज?... तीसरे राउंड तक इस प्रत्याशी की बढ़त

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के निदेशक निश्चल पांडे, भाजपा महिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कंचन भट्ट, मंडल अध्यक्ष युगल शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज शाह, दिनेश खुल्बे, बाल विकास परियोजना अधिकारी किरन जोशी, जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, प्रधानाचार्य मीना आर्य, डॉ. रिचा शुक्ला, डॉ. कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, सुपरवाइजर पूनम गोस्वामी समेत विभागीय अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में