हल्द्वानी में सफाई अभियान के बीच बड़ा ऐलान… महापौर बोले- सार्वजनिक जगहों पर कब्जा नहीं चलेगा
हल्द्वानी। स्वच्छ एवं सुंदर हल्द्वानी-काठगोदाम की दिशा में नगर निगम की ओर से मंगलवार को वार्ड संख्या-6 सुभाषनगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। हनुमत सेवा सदन के समीप आयोजित अभियान का नेतृत्व महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान क्षेत्र की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-कचरा हटाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। […]









