उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

एक क्लिक और 9.87 लाख खातों में पहुंची रकम… धामी सरकार ने बांटे इतने करोड़ रुपये

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9,87,017 लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि का डिजिटल माध्यम से भुगतान किया। कुल 146 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में हाईवोल्टेज ड्रामा…खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं ने घेरा SSP दफ्तर

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन पर सभा में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं की बसों और वाहनों को जगह-जगह रोकने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया। विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में आधी रात ‘पत्थर कांड’…मुखानी रोड पर दो गुटों का खूनी खेल, दहशत में लोग

हल्द्वानी में दो गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया, जिससे पूरे इलाके में करीब एक घंटे तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना के चलते सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुखानी […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में होगा सियासी महासंग्राम…खड़गे की जनसभा से पहले ट्रैफिक को लेकर बड़ा अलर्ट

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शनिवार को प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे और रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। जनसभा के दौरान शहर में […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

‘नोटिस आया है, नाम नहीं कटेगा’… एसआईआर में निर्वाचन आयोग ने दूर की सबसे बड़ी आशंका

हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड प्रकाश चन्द्र दुम्का ने गुरुवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में एसआईआर अभियान की प्रगति, नोटिस फेज में चल रही सुनवाई और मतदाता सत्यापन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा करते […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

एसआईआर कार्यों में ढिलाई नहीं चलेगी…आयुक्त ने अधिकारियों को किया अलर्ट

हल्द्वानी। कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय और एमबी इंटर कॉलेज स्थित बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम के बड़े फैसले…15 प्रस्ताव पास; शहर की बदलेगी सूरत

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की बोर्ड बैठक गुरुवार को महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में संपन्न हुई। बैठक में शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 15 अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक से पहले उत्तराखंड सरकार की ओर से मनोनीत आठ पार्षदों को महापौर […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

मुखानी फ्लाईओवर पर हाईकोर्ट सख्त… सरकार और डीएम से पूछा- अतिक्रमण हटाने का क्या हुआ?

हल्द्वानी के मुखानी चौराहे को जाममुक्त करने और प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण से जुड़ी जनहित याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से जवाब तलब किया है। अदालत ने पूछा है कि चिह्नित किए गए अतिक्रमण को हटाने की दिशा में अब तक क्या कार्रवाई हुई है। कोर्ट ने राज्य सरकार और जिलाधिकारी […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं स्वास्थ्य हल्द्वानी हिल दर्पण

क्या उत्तराखंड में लौट रहा है कोरोना?… हल्द्वानी में नया केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) में भर्ती एक बुजुर्ग महिला की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मरीज को अस्पताल में आइसोलेट कर उपचार दिया जा रहा है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

मतदाता पुनरीक्षण बना कमाई का जरिया?… विधायक ने खोली पोल, प्रशासन से मांगी तुरंत कार्रवाई

हल्द्वानी। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान आम नागरिकों को हो रही परेशानियों को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। उन्होंने अभियान से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं, दस्तावेजों को लेकर भ्रम और आवेदन प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों से प्रशासन को अवगत कराया। विधायक […]