उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

बिंदुखत्ता की हुंकार से गरमाया लालकुआं!…10 हजार से ज्यादा ग्रामीण सड़क पर, सरकार से बड़ी मांग

खबर शेयर करें -

लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग रविवार को एक बार फिर जोर पकड़ गई। वनाधिकार संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में ग्रामीण लालकुआं पहुंचे और विशाल रैली निकालकर शासन से जल्द राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की मांग की। रैली में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटने से लालकुआं में दिनभर हलचल बनी रही।

रैली की शुरुआत जनता इंटर कॉलेज, जड़ सेक्टर से हुई। यहां सुबह से ही बिंदुखत्ता के अलग-अलग गांवों से ग्रामीण पहुंचने लगे। इसके बाद ग्रामीण लालकुआं बाजार से होते हुए तहसील परिसर पहुंचे। आयोजकों का दावा है कि सुबह 11 बजे तक करीब 6 हजार लोग एकत्र हो चुके थे और बाद में रैली में शामिल ग्रामीणों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सपा का बड़ा सियासी गेमप्लान!... अब्दुल मतीन सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट ने कहा कि बिंदुखत्ता के 32 गांवों से जुड़े 11,703 दावेदारों की ओर से वनाधिकार कानून-2006 की धारा 3(1)(ज) के तहत सामुदायिक दावे प्रस्तुत किए गए थे। उनके मुताबिक, 19 जून 2024 को जिला स्तरीय वन अधिकार समिति ने इन दावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया था। इसके बाद राजस्व ग्राम की अधिसूचना और बंदोबस्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया, लेकिन अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव आयोग विवाद पर CM धामी का बड़ा बयान!... बोले- सवाल पूछिए, लेकिन पूरा रिकॉर्ड भी देखिए

संगठन का कहना है कि राजस्व ग्राम का दर्जा बिंदुखत्ता के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग है। इसको लेकर लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए गए हैं। वहीं, 15 अगस्त से पदयात्रा के जरिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार!...दो शिष्याओं से अश्लील हरकत, शिक्षक सस्पेंड

तहसील पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगें उठाने की बात कही। प्रदर्शन में राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने के साथ गौला नदी के किनारे स्थायी तटबंध बनाने की मांग भी प्रमुखता से रखी जाएगी।

रैली में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। लालकुआं बाजार से लेकर तहसील क्षेत्र तक पुलिस की तैनाती की गई, ताकि रैली और प्रदर्शन के दौरान यातायात तथा कानून-व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में