उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

जनगणना-2027 की बड़ी तैयारी!… करीब 40 सवालों से तैयार होगा आबादी का पूरा डेटा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में होने वाली जनसंख्या गणना को सफल बनाने के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला में अधिकारियों और कार्मिकों को जनगणना की प्रक्रिया के साथ तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।

जनगणना विभाग के सहायक निदेशक अरविंद सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य अप्रैल में पूरा किया जा चुका है। द्वितीय चरण में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना होगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके बाद छूटे हुए और पात्र लोगों की गणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अंत्योदय से समावेशी विकास तक!... पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सीएम धामी का बड़ा संदेश

उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले में जनसंख्या गणना के लिए करीब चार हजार प्रगणकों की तैनाती की जाएगी। गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई जाएगी और करीब 40 प्रश्नों के माध्यम से डेटा संकलित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का रेड अलर्ट!... इस जिले में शनिवार को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने कहा कि जनगणना कार्य में तकनीकी प्रक्रिया का विशेष महत्व है। अधिकारियों और कर्मचारियों को पोर्टल के माध्यम से डेटा संकलन और अन्य तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कार्मिकों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट...26 सितम्बर को इन जिलों में स्कूल बंद

कार्यशाला में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेंद्र कुमार तिवारी, अपर संख्याधिकारी कमल मेहरा, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में