उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में धधका कपड़ों का गोदाम!… लपटें देख मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार को एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की बड़ी तैयारी!... करीब 40 सवालों से तैयार होगा आबादी का पूरा डेटा

बताया गया कि दूसरी मंजिल पर प्रदीप गारमेंट्स का कपड़ों का गोदाम संचालित हो रहा था। गोदाम में बड़ी मात्रा में कपड़े रखे होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। गली के अंदर गोदाम होने से अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ी सौगात!... छह समितियों को मिला 22 लाख का बोनस

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने मौके पर पहुंचकर अभियान की निगरानी की। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आसपास जमा लोगों को नियंत्रित किया। आग से गोदाम में रखा कपड़ों का सामान जलने की सूचना है। प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश!... हल्द्वानी के इस पार्षद की सदस्यता बहाल

अग्निशमन कर्मियों ने आग को नियंत्रित कर लिया। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग की जांच के बाद ही आग के कारण और हुए वास्तविक नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में