उत्तराखण्ड कुमाऊं मौसम हल्द्वानी हिल दर्पण

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट…26 सितम्बर को इन जिलों में स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 26 सितंबर को कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम को देखते हुए पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में 26 सितंबर, शनिवार को कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी फेसबुक ID का बड़ा खेल!... उत्तराखंड के भाजपा नेता के नाम से भेजे जा रहे संदिग्ध मैसेज

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार दोनों जिलों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी सरकारी और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान खासकर कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  छोटी रकम के बड़े डिजिटल लेन-देन पर नजर!... विधान सभा चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 27 से 30 सितंबर तक भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अंत्योदय से समावेशी विकास तक!... पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सीएम धामी का बड़ा संदेश

भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में