उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

जिप्सी परमिट से बस संचालन तक!… हल्द्वानी RTA की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में संभागीय परिवहन प्राधिकरण, हल्द्वानी संभाग की बैठक हुई। बैठक में मंडल की परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने, नए मार्गों पर परमिट जारी करने और पर्यटन क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विभिन्न […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर फिर हादसा!… डंपर की टक्कर से पिता घायल, बेटी ने तोड़ा दम

हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को हल्दूचौड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डंपर ने दोपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया वाहन सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं शिक्षा हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी…टॉपरों के लिए शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

हल्द्वानी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय तल्ली में ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और छात्र कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी एमबीपीजी चुनाव में किसके सिर सजेगा ताज?… तीसरे राउंड तक इस प्रत्याशी की बढ़त

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना जारी है। अध्यक्ष पद के लिए तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। शुरुआती तीन राउंड की गिनती में मुकाबला लगातार रोचक बना हुआ है और चुनाव में अब तक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। तीसरे राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने बढ़त […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून हल्द्वानी हिल दर्पण

उत्तराखंड के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के दौरान गहमागहमी!… हल्द्वानी में प्रत्याशी भिड़े, देहरादून में पुलिस से धक्कामुक्की

 उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। हल्द्वानी, देहरादून, मसूरी और बाजपुर समेत कई कॉलेजों में सुबह से ही चुनावी माहौल बना हुआ है। छात्र-छात्राओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया और कई मतदान केंद्रों पर छात्र लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे रामनगर हिल दर्पण

दाखिल-खारिज में देरी पर भड़के मंडलायुक्त!… तहसीलदार से स्पष्टीकरण, पटवारी भी आए घेरे में

रामनगर। मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने सोमवार को तहसील कार्यालय रामनगर का निरीक्षण कर राजस्व अभिलेखों, न्यायालयीन प्रकरणों और जनसामान्य से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

‘वोट चोरी’ के आरोपों से हल्द्वानी में सियासी उबाल!… सड़क पर उतरी कांग्रेस, फूंका पुतला

हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने कथित ‘वोट चोरी’ और निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। देश के अन्य हिस्सों में भी कांग्रेस ने 28 सितंबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में कल ट्रैफिक का बड़ा बदलाव!… छात्रसंघ चुनाव के चलते कई रास्ते बंद, जानें पूरा डायवर्जन प्लान

हल्द्वानी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव-2026 एवं मतगणना को लेकर हल्द्वानी पुलिस ने यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है। 29 सितंबर 2026 को सुबह 6 बजे से मतगणना समाप्त होने तक शहर में निर्धारित डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इस दौरान नैनीताल रोड के प्रतिबंधित क्षेत्र में मालवाहक वाहनों समेत संबंधित वाहनों का प्रवेश नहीं होगा और […]

उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

ब्लैकमेलिंग से परेशान विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम!… मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

हल्द्वानी। लालकुआं क्षेत्र में विवाहिता की आत्महत्या से जुड़े ब्लैकमेलिंग प्रकरण का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाने व भेजने में किए जाने का आरोप है। मामले में दो अन्य […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का रास्ता!… जापान-जर्मनी के लिए शुरू होगा खास प्रशिक्षण

हल्द्वानी। युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के साथ विदेशों में रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। शनिवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें कौशल प्रशिक्षण की प्रगति, अप्रेंटिसशिप […]