उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे रामनगर हिल दर्पण

दाखिल-खारिज में देरी पर भड़के मंडलायुक्त!… तहसीलदार से स्पष्टीकरण, पटवारी भी आए घेरे में

खबर शेयर करें -

रामनगर। मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने सोमवार को तहसील कार्यालय रामनगर का निरीक्षण कर राजस्व अभिलेखों, न्यायालयीन प्रकरणों और जनसामान्य से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। सभी मामलों की नियमित सुनवाई कर नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की लगातार मॉनिटरिंग करने और जिन मामलों में कार्रवाई अपेक्षित है, उनमें देरी नहीं करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा!...मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस-फायर टीम के फूले हाथ-पांव

भू-उपयोग परिवर्तन से जुड़े धारा-143 के लंबित आवेदन पत्रों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी मामलों का 10 दिन के भीतर नियमानुसार निस्तारण करने को कहा। उन्होंने राजस्व मामलों में पारदर्शिता, नियमबद्धता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया।

दाखिल-खारिज से संबंधित अधिकांश पत्रावलियों के 35वें दिन निरस्त होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई और तहसीलदार का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज के मामलों का नियमानुसार परीक्षण कर समय पर निस्तारण किया जाए। वहीं, दो वर्ष से अधिक समय से लंबित खुर्रे से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पटवारियों का भी स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बैंक बंद होने का संकट टला!... हड़ताल से ठीक पहले आया बड़ा फैसला, सोमवार को खुलेंगे बैंक

मंडलायुक्त ने उप जिलाधिकारी को तहसील स्तर पर लंबित सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा, ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कार्यालयीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाते हुए राजस्व कार्यों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम ने बढ़ाई ट्रेकर्स की मुश्किलें!... 29 का रेस्क्यू, 106 अब भी फंसे

निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त से शिष्टाचार भेंट कर तहसील में एक अहलमद की तैनाती की मांग की। मंडलायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर अहलमद की तैनाती की कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने अधिवक्ताओं से म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) के मामलों में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने में सहयोग की अपील की। इस दौरान उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार मनीषा मकराना सहित तहसील के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में