उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

‘वोट चोरी’ के आरोपों से हल्द्वानी में सियासी उबाल!… सड़क पर उतरी कांग्रेस, फूंका पुतला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने कथित ‘वोट चोरी’ और निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। देश के अन्य हिस्सों में भी कांग्रेस ने 28 सितंबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया चौराहे से विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बुद्ध पार्क पहुंचे, जहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में पारदर्शिता, निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और एसआईआर से जुड़े मामलों की समीक्षा की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम ने बढ़ाई ट्रेकर्स की मुश्किलें!... 29 का रेस्क्यू, 106 अब भी फंसे

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि निर्वाचन आयोग देश की महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट, पारदर्शी और तथ्यात्मक जवाब सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसी प्रक्रियाओं को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए। कांग्रेस की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की गई।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। किसी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से हटने की स्थिति में उसके मताधिकार पर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा!... मलबे में दबकर बच्चे की मौत, 1500 यात्रियों का रेस्क्यू

कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने, उनके कार्यकाल में लिए गए कथित एकतरफा निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा, मतदाता सूची में हुए बदलावों की जांच तथा एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। नेताओं ने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन में हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, ललित जोशी, डॉ. केदार पलड़िया, राजेंद्र बिष्ट, पार्षद नीमा भट्ट, शोभा बिष्ट, मधु सांगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव, कमला सनवाल, राधा आर्य, मंजू पांडे, प्रकाश पांडे, नरेश अग्रवाल, दयाल तिवारी, संजू पाना, हिमांशु जोशी, कानू बिष्ट, दीप पाठक, जगमोहन चिलवाल, जीवन कार्की, सतनाम सिंह, जाकिर हुसैन, पार्षद हेमंत शर्मा, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, प्रदीप नेगी, गिरीश पांडे, जगमोहन बगड़वाल, कैलाश शाह, त्रिलोक बनोली, गोविंद बगड़वाल, राजू सुयाल, कौशलेंद्र भट्ट, संजू उप्रेती, मोहम्मद इमरान, रिजवान हुसैन, हाजी इस्लामुद्दीन, मनोज भट्ट, हेम जोशी, प्रदीप बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, देवेश तिवारी, देवेंद्र बिष्ट, एडवोकेट मनोज बिष्ट, मनोज खुल्बे, मन्नू गोस्वामी, बबलू बिष्ट, शंकर कोहली, चंदन भाकुनी, मो. जुबैर, अबरार सिद्दीकी, विक्की छिमवाल, विनय भट्ट, एडवोकेट मन्नू तुलेडा, एडवोकेट मनोहर सांगुरी, मोहन चंद्र, रंजीत डसीला, योगेंद्र पाठक, मोहित दुर्गापाल, अभिनव मिश्रा, आकाश जंगपांगी, सुधांशु कुमार, कमल कुमार, जितेंद्र बिष्ट, मयंक, प्रकाश, सुनील कुमार, चंद्रशेखर आर्य, शाद अली और गौरव बलुटिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में