उत्तराखण्ड गढ़वाल जजमेंट देहरादून हिल दर्पण

23 साल बाद खुला केस का राज!… देह व्यापार मामले में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

उत्तराखंड में देह व्यापार से जुड़े करीब 23 साल पुराने मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषमुक्त कर दिया है। द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर सका। […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

शहीद स्थल पर भावुक हुए CM धामी!… आंदोलनकारियों के त्याग को किया याद, कही बड़ी बात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल, कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए राज्य आंदोलनकारियों ने संघर्ष, त्याग और […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

कैंची धाम जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें!… 4 अक्टूबर तक बदले रहेंगे रूट, इन जगहों पर रोके जाएंगे वाहन

हल्द्वानी। गांधी जयंती की छुट्टी और वीकेंड के चलते कैंची धाम, भवाली और भीमताल में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस ने 2 से 4 अक्टूबर तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा, जबकि श्रद्धालुओं के लिए […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

जिला पंचायत में CDO का औचक ‘एक्शन’!… 50-55 सरकारी फाइलें आवास पर मिलीं, नक्शा प्रकरणों में भी गड़बड़ी

नैनीताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विकास योजनाओं, वित्तीय प्रकरणों, नक्शा पास प्रक्रिया, कर वसूली, परिसंपत्तियों और कार्यालयीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण में कई स्तरों पर कमियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। केंद्र एवं […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

वृद्धजन दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान!… 9.93 लाख पेंशनरों को जारी हुए इतने करोड़

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर  गुरुवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का शुभारंभ किया और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 23 वरिष्ठ नागरिकों तथा निबंध-पेंटिंग प्रतियोगिता के पांच छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

जिप्सी परमिट से बस संचालन तक!… हल्द्वानी RTA की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में संभागीय परिवहन प्राधिकरण, हल्द्वानी संभाग की बैठक हुई। बैठक में मंडल की परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने, नए मार्गों पर परमिट जारी करने और पर्यटन क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विभिन्न […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड के इस कॉलेज में बवाल!… ABVP-NSUI कार्यकर्ता भिड़े, मारपीट के बाद पहुंची पुलिस

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित डीबीएस पीजी कॉलेज में गुरुवार को छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। कॉलेज परिसर में ABVP और NSUI कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते […]

उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग!… प्रशासन की रेड, बोतलों के बैच नंबर भी रिकॉर्ड से गायब

उत्तराखंड में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान के निर्देश पर देर रात कई मजिस्ट्रेट टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में शराब की दुकानों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान ओवररेटिंग, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न होने, […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर फिर हादसा!… डंपर की टक्कर से पिता घायल, बेटी ने तोड़ा दम

हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को हल्दूचौड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डंपर ने दोपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया वाहन सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

केदारनाथ में पीएम मोदी का फिर होगा आगमन!… प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्तूबर में उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार 22 से 25 अक्तूबर के बीच प्रधानमंत्री के केदारनाथ धाम पहुंचने की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, पीएमओ की ओर से अभी प्रधानमंत्री के दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। प्रस्तावित दौरे के दौरान प्रधानमंत्री […]