उत्तराखण्ड गढ़वाल जजमेंट देहरादून हिल दर्पण

23 साल बाद खुला केस का राज!… देह व्यापार मामले में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में देह व्यापार से जुड़े करीब 23 साल पुराने मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषमुक्त कर दिया है। द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर सका। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस कॉलेज में बवाल!... ABVP-NSUI कार्यकर्ता भिड़े, मारपीट के बाद पहुंची पुलिस

2003 में दर्ज हुआ था मुकदमा

मामला राजधानी देहरादून के डालनवाला थाने से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, दिसंबर 2003 में केदारपुरम स्थित एक घर में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान नवदीप उर्फ विक्की गर्ग को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें!... 4 अक्टूबर तक बदले रहेंगे रूट, इन जगहों पर रोके जाएंगे वाहन

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की और अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की न्यायिक प्रक्रिया करीब 23 वर्षों तक चली।

संदेह से परे आरोप साबित नहीं कर सका अभियोजन

मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और अभियोजन की ओर से प्रस्तुत किए गए तथ्यों का परीक्षण किया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा। इसी आधार पर अदालत ने नवदीप उर्फ विक्की गर्ग को दोषमुक्त कर दिया। इस फैसले के साथ वर्ष 2003 में दर्ज हुए इस पुराने मामले का न्यायिक स्तर पर निस्तारण हो गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में