उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कार्रवाई कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

इंटरनेट कॉल को भारतीय मोबाइल नंबर का चोला!… बांग्लादेशी कनेक्शन वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में साइबर अपराधियों की इंटरनेट कॉल को भारतीय मोबाइल नंबर से सामान्य कॉल में बदलकर उनकी पहचान छिपाने वाले नेटवर्क का साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बाजपुर में किराए के कमरे से मुरादाबाद निवासी कादिर अली को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो सिम बॉक्स, 77 […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल शिक्षा हिल दर्पण

प्रशासन का संशोधित आदेश!…कल नैनीताल समेत इन इलाकों में भी बंद रहेंगे स्कूल

नैनीताल। ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन और विभिन्न नगर क्षेत्रों में प्रस्तावित डोला विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने संशोधित आदेश जारी किया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए 23 सितंबर 2026 को नैनीताल, भवाली और भीमताल नगर क्षेत्रों में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

बेटी के जन्मदिन की खुशी में मचा बवाल!… कहासुनी के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू, मौत

उत्तराखंड में जन्मदिन की खुशी के बीच हुई मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून हिल दर्पण

राज्यसभा सीट को लेकर बढ़ी सियासी हलचल… नामांकन से मतदान तक सामने आया पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया का कार्यक्रम तय हो गया है। निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड समेत 11 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 सीटें भी शामिल हैं। संबंधित सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद इन सीटों पर चुनाव कराया […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

पीड़ितों को न्याय में देरी बर्दाश्त नहीं!… सीएम धामी की अफसरों को सख्त हिदायत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक केवल औपचारिक समीक्षा तक सीमित न रहे, बल्कि अत्याचार से प्रभावित […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल शिक्षा हिल दर्पण

नैनीताल में प्रशासन का बड़ा फैसला!… 23 सितंबर को यहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। 23 सितंबर को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन को देखते हुए नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ ही महाविद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और शहर में […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव!… हरिद्वार से नैनीताल तक बदले कई अफसर

उत्तराखंड पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 14 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष अधिकारियों को विभिन्न जनपदों और पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों में एक सहायक […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

अवैध संबंध ने लिया खूनी मोड़!… महिला के पति को पता चला तो रची हत्या की साजिश

उत्तराखंड में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अधेड़ व्यक्ति की हत्या कथित अवैध संबंध के चलते की गई थी। महिला को पति छोड़कर अपने साथ आने का दबाव बनाने और धमकी देने से नाराज पति-पत्नी ने मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

नैनीताल दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी!…प्रशासनिक तैयारियां पूरी, जानें पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नैनीताल के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]

उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं सस्पेंड हल्द्वानी हिल दर्पण

नैनीताल जिले में बड़ा एक्शन…एक साथ कई अफसर सस्पेंड, मची खलबली

हल्द्वानी। ज्योलीकोट में दूषित पेयजल आपूर्ति और डायरिया संक्रमण के मामले ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों पर गाज गिरा दी है। पेयजल व्यवस्था में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने के बाद दोनों विभागों के छह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के साथ ही जल संस्थान ने हल्द्वानी […]