उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नैनीताल के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 22 सितंबर को अपराह्न 2:30 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से नैनीताल के लिए रवाना होंगे। शाम 3:30 बजे वह सेंट जोसेफ कॉलेज हेलीपैड नैनीताल पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 3:50 बजे मुख्यमंत्री श्री नयना देवी मंदिर पहुंचकर नंदा देवी महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम पांच बजे सेंट जोसेफ कॉलेज हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


