उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल शिक्षा हिल दर्पण

नैनीताल में प्रशासन का बड़ा फैसला!… 23 सितंबर को यहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। 23 सितंबर को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन को देखते हुए नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ ही महाविद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  वेतन सीमा बढ़ी, पेंशन का दायरा खुला!... उत्तराखंड में 40 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा

नंदा देवी महोत्सव का बुधवार, 23 सितंबर को विधिवत समापन होगा। समापन अवसर पर मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और धार्मिक परंपराओं के अनुसार डोला विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न होगा। इस दौरान नैनीताल नगर में श्रद्धालुओं के साथ ही पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दूषित पानी पर हाईकोर्ट सख्त!... डीएम समेत ये अफसर फिर कोर्ट में तलब, जानें क्या कहा

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय तथा महाविद्यालय बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि शोभायात्रा और डोला विसर्जन के दौरान शहर में भीड़ बढ़ने से आवागमन प्रभावित हो सकता है। अवकाश घोषित किए जाने से छात्र-छात्राओं को आवाजाही में होने वाली संभावित परेशानी से बचाया जा सकेगा और यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल की लत छुड़ाने का ये कैसा तरीका!... बच्चों में मची चीख-पुकार; वीडियो वायरल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रशासन ने महोत्सव के समापन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में