उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

बेटी के जन्मदिन की खुशी में मचा बवाल!… कहासुनी के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू, मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जन्मदिन की खुशी के बीच हुई मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह वारदात राजधानी देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात जमनपुर में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी का जन्मदिन था। इसी दौरान बिल्डिंग के पास रहने वाले 25 वर्षीय राजपाल और जितेंद्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान जितेंद्र ने राजपाल के सीने पर चाकू से वार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पीड़ितों को न्याय में देरी बर्दाश्त नहीं!... सीएम धामी की अफसरों को सख्त हिदायत

घटना की सूचना मिलते ही सेलाकुई पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल राजपाल को 108 एंबुलेंस की मदद से झाझरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी जितेंद्र मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सीट को लेकर बढ़ी सियासी हलचल... नामांकन से मतदान तक सामने आया पूरा शेड्यूल

थाना प्रभारी शैंकी कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय दोनों ने शराब पी रखी थी। पुलिस के अनुसार, राजपाल और जितेंद्र के बीच करीब 10-15 दिन पहले भी शराब पीने-खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस इसी पुराने विवाद समेत घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में प्रशासन का बड़ा फैसला!... 23 सितंबर को यहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में