उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं सस्पेंड हल्द्वानी हिल दर्पण

नैनीताल जिले में बड़ा एक्शन…एक साथ कई अफसर सस्पेंड, मची खलबली

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। ज्योलीकोट में दूषित पेयजल आपूर्ति और डायरिया संक्रमण के मामले ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों पर गाज गिरा दी है। पेयजल व्यवस्था में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने के बाद दोनों विभागों के छह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के साथ ही जल संस्थान ने हल्द्वानी में नए अधीक्षण अभियंता की तैनाती भी कर दी है।

उत्तराखंड जल संस्थान ने प्रभारी अधीक्षण अभियंता विशाल कुमार, सहायक अभियंता मोहन सिंह रावत और अपर सहायक अभियंता रविंद्र को निलंबित किया है। वहीं पेयजल निगम ने प्रभारी अधिशासी अभियंता शशिपाल सिंह, प्रभारी सहायक अभियंता संजय कुमार आर्य और कनिष्ठ अभियंता दीपांशु शर्मा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  “हैलो, मैंने पत्नी को मार दिया है…” गोली चलाने के बाद पति का पुलिस को फोन, फिर मोबाइल बंद

विभागीय आदेशों में ज्योलीकोट क्षेत्र में जल स्रोतों की सफाई, पेयजल गुणवत्ता की जांच और दूषित पानी की शिकायत सामने आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में समय से आवश्यक कार्रवाई नहीं किए जाने को प्रथम दृष्टया लापरवाही माना गया है। क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के बाद डायरिया संक्रमण के मामले सामने आने पर प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से पेयजल व्यवस्था की जांच शुरू की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  गुंडागर्दी पर प्रशासन की ‘नो एंट्री’!...नैनीताल में 90 अराजक तत्व जिला बदर, 162 मामलों से मचा हड़कंप

इधर, कार्रवाई के साथ ही उत्तराखंड जल संस्थान ने नंद किशोर को अधीक्षण अभियंता, हल्द्वानी के पद पर तैनात किया है। आदेश के अनुसार वह अपने वर्तमान दायित्वों के साथ लालकुआं क्षेत्र के अधिशासी अभियंता का कार्य भी संभालेंगे। यह व्यवस्था नियमित तैनाती होने तक प्रभावी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  तुंगनाथ ट्रेक पर एक चूक पड़ी भारी!...महिला यात्री गहरी खाई में गिरी, रेस्क्यू में मिला शव

ज्योलीकोट प्रकरण में एक साथ दोनों विभागों के छह अधिकारियों के निलंबन से साफ है कि पेयजल व्यवस्था में हुई कथित लापरवाही को विभाग ने गंभीरता से लिया है। अब क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सामान्य बनाने के साथ जल स्रोतों की स्वच्छता और पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग के सामने प्रमुख चुनौती है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में