उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव!… हरिद्वार से नैनीताल तक बदले कई अफसर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 14 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष अधिकारियों को विभिन्न जनपदों और पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों में एक सहायक पुलिस अधीक्षक, 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक और तीन पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं। आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी, आईपीएस-आरआर 2023 बैच को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार जनपद में तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची के SIR पर बड़ा अपडेट!...हल्द्वानी में अंतिम चरण, अब EVM की FLC की तैयारी

पदोन्नति के बाद राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कक्षा 8 के छात्र का कारनामा!... घर से ₹4.5 लाख उड़ाए, दोस्तों में बांटे, एक ने खरीद लिया iPhone!

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधम सिंह नगर और लव शर्मा को नैनीताल में तैनाती मिली है।

इसके अलावा तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी!...प्रशासनिक तैयारियां पूरी, जानें पूरा शेड्यूल

पुलिस मुख्यालय के आदेश जारी होने के बाद सभी अधिकारियों के संबंधित जनपदों और पुलिस इकाइयों में कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों की नई तैनाती से रिक्त पदों को भरने के साथ संबंधित क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में