उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कार्रवाई कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

इंटरनेट कॉल को भारतीय मोबाइल नंबर का चोला!… बांग्लादेशी कनेक्शन वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में साइबर अपराधियों की इंटरनेट कॉल को भारतीय मोबाइल नंबर से सामान्य कॉल में बदलकर उनकी पहचान छिपाने वाले नेटवर्क का साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बाजपुर में किराए के कमरे से मुरादाबाद निवासी कादिर अली को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो सिम बॉक्स, 77 एंटीना, 114 एयरटेल सिम, इंटरनेट राउटर समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव!... हरिद्वार से नैनीताल तक बदले कई अफसर

साइबर थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी का एक बांग्लादेशी नागरिक से संपर्क था। आरोप है कि बांग्लादेशी नागरिक इस काम के एवज में कादिर अली को हर माह 50 हजार रुपये देता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके इस्तेमाल के तरीके की जानकारी जुटा रही है।

संचार मंत्रालय से मिले एक गोपनीय पत्र के आधार पर साइबर थाना रुद्रपुर की टीम 72 संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच कर रही थी। जांच में इन नंबरों की गतिविधियां बाजपुर के चकरपुर स्थित एक सेल साइट से जुड़ी मिलीं। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से पड़ताल शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  वोटिंग की तारीख आई, रिजल्ट पर सस्पेंस!... निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में बड़ा घटनाक्रम

साइबर थाना पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं की टीम ने साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में बाजपुर क्षेत्र के एक सिम विक्रेता से पूछताछ की। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को बाजपुर में किराए के कमरे में चल रहे इस नेटवर्क की जानकारी मिली। इसके बाद कार्रवाई करते हुए कादिर अली को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में प्रशासन का बड़ा फैसला!... 23 सितंबर को यहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

पुलिस बरामद उपकरणों और सिम कार्डों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि नेटवर्क के जरिए किन-किन नंबरों और लोगों से संपर्क किया जा रहा था तथा साइबर अपराधों में इसका किस तरह इस्तेमाल किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में