एक्शन मोड में डीएम!…हल्द्वानी तहसील में औचक छापा, मची खलबली
हल्द्वानी: सोमवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया। निरीक्षण के दौरान तहसील के अत्यंत गोपनीय न्यायालयीन कार्यालय में दो निजी युवक कोर्ट की फाइलों पर काम करते हुए पाए गए, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। […]









