उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद… हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले में सोमवार को नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें एक हल्द्वानी और दूसरी बेंगलुरु में जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज हुई है। […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड भाजपा में घमासान!…इन नेताओं के इस्तीफे से गरमाई सियासत

 उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर घमासान के संकेत मिलने लगे हैं। संगठन में पदों को लेकर नेताओं के बीच खींचतान खुलकर सामने आ रही है। देहरादून भाजपा महानगर में मंडल अध्यक्षों के बदलाव को लेकर उठा विवाद अब सियासी चर्चा का विषय बन गया है। एक मंडल […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

11 दिन से ड्यूटी से गायब था PWD कर्मचारी… कमरे से दुर्गंध आई तो खुला मौत का राज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता गढ़वाल कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव उनके विभागीय आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कर्मचारी पिछले 22 अगस्त से कार्यालय से अनुपस्थित चल रहे थे। बुधवार को आवास से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले का […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल मौसम हिल दर्पण

ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता… छह जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम; JCB-मैनपावर तैनात

नैनीताल। कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मंडल के सभी छह जिलों नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हल्द्वानी हिल दर्पण

2 सितंबर को संभलकर रहें!…उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में स्कूल बंद

उत्तराखंड में मानसून का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार, 2 सितंबर 2026 को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर कई जिलों में स्कूलों […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

‘शुद्धिकरण’ विवाद ने बदली हल्द्वानी की सियासत… मौन प्रदर्शन में उमड़ा कांग्रेस का हुजूम

हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार गहराता जा रहा है। रविवार शाम कांग्रेस ने इसी मुद्दे को लेकर रामलीला मैदान में मौन प्रदर्शन किया। बारिश के बीच भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मैदान में जुटे रहे और कथित शुद्धिकरण की घटना […]

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हिल दर्पण

घर के आंगन तक पहुंच रहा था तेंदुआ…वन विभाग ने बिछाया जाल तो पिंजरे में हुआ कैद

उत्तराखंड में वन्यजीवों के बढ़ते आतंक के बीच अल्मोड़ा से राहत भरी खबर सामने आई है। हवालबाग ब्लॉक के मालगांव और दुगालखोला क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फेरबदल…उत्तराखंड में डिजिटल मोर्चे पर उतारी नई टीम

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी ने सोशल मीडिया विभाग में भी नई नियुक्तियां की हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

पहले नशे के खिलाफ शिकायत, फिर FIR… हल्द्वानी में कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

एसआईआर पर सियासी घमासान…भाजपा बोली- कांग्रेस फैला रही झूठ और भ्रम

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं एसआईआर के प्रदेश प्रभारी तरुण बंसल ने कहा कि एसआईआर निर्वाचन आयोग की निर्धारित नियमावली के तहत चल रही संवैधानिक प्रक्रिया है और इसमें किसी राजनीतिक दल या वर्ग को निशाना […]