उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हल्द्वानी

पहाड़ की संस्कृति और विकास का जश्न… कालाढूंगी–नैनीताल को सीएम की बड़ी सौगात

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा कालाढूंगी के कोटाबाग क्षेत्र में आयोजित घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा कालाढूंगी और जनपद नैनीताल के लिए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने महोत्सव के आयोजन के लिए 91 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही राज्य योजना के तहत पशु चिकित्सालय नैनीताल भवन के निर्माण को भी मंजूरी दी गई।

विकास के तहत कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में सड़क और पुल परियोजनाओं की घोषणा की गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ तक डीबीएम बी के माध्यम से सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए 380.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। वहीं विकासखंड कोटाबाग के ग्राम वालाकोट (भाटलानी) स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण 104.56 लाख रुपये की लागत से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

इसके अलावा निगम नल वाला मार्ग का पुनर्निर्माण और शुभम के घर से सुरेश भट्ट के घर तक मार्ग के नव निर्माण के लिए 183.47 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया। कोटाबाग–रामनगर–कालाढूंगी–हल्द्वानी–काठगोदाम मार्ग पर निहाल नदी में 24 मीटर स्पान के आरसीसी सेतु निर्माण के लिए 319.20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। हल्द्वानी ब्लॉक में आईटीआई क्रॉसिंग से रामपुर रोड एवं डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के पास नहर कवरिंग और मार्ग चौड़ीकरण के लिए 2374 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

अन्य परियोजनाओं में विधानसभा कॉलोनी के रमणीक राम सिंह मुख्य मार्ग का निर्माण (13 लाख रुपये), ग्राम फूलचौड़ में मैन तुलसी विहार मार्ग (31.41 लाख रुपये), काठगोदाम 33/11 केवी उपकेंद्र और संबंधित विद्युत लाइनों का निर्माण, हल्द्वानी जयपुर पेंडल और आईटीआई डहरिया में 33/11 केवी विद्युत परियोजनाएं, तथा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में चारदीवारी, बार्बेड वायर फेंसिंग और मैदान समेकन कार्य (95.90 लाख रुपये) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

सीएम धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कृति और आधारभूत ढांचे को समान रूप से सशक्त करना है। उन्होंने संकल्प फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि घोड़ा लाइब्रेरी जैसे आयोजन पहाड़ की लोकसंस्कृति और ज्ञान परंपरा को नई पहचान दे रहे हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में