उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी

नैनीताल मार्ग में भीषण हादसा… कारों की टक्कर का खौफनाक दृश्य, चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ताजा मामला नैनीताल जिले के कालाढूंगी–नैनीताल बजून मार्ग का है, जहाँ दो कारों की जोरदार टक्कर में कई लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झारखंड की रहने वाली महिला पर्यटक पुष्पलता अपने मंगेतर राकेश के साथ कैंची धाम जा रही थी। अचानक उन्हें उल्टी आ गई, जिस पर कार सड़क किनारे रोकी गई। महिला सड़क किनारे खड़ी होकर उल्टी कर रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार एक स्विफ्ट कार आई और पहले एक अन्य कार से टकराकर अनियंत्रित होकर महिला के ऊपर पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और चलने-फिरने में असमर्थ हो गई। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पवन जाटव ने तुरंत मदद करते हुए महिला को राजकीय बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि महिला के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हादसे में एक युवक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि अन्य चार घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में