उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

इमरजेंसी ड्यूटी में ‘रिश्वत की डील’!… विजिलेंस ने डॉक्टर को रंगे हाथ पकड़ा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर बड़ा प्रहार हुआ है। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित सिविल अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर से पूछताछ की गई और फिर उन्हें देहरादून ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर!...इन IAS अफसरों के बदले विभाग, कई को मिला नया प्रभार

गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान आभास सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका करीब एक माह पहले मसूरी से रुड़की सिविल अस्पताल में ट्रांसफर हुआ था। शनिवार रात वह अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे, तभी विजिलेंस टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

विजिलेंस टीम के मुताबिक, डॉक्टर आभास सिंह पर मारपीट के एक मामले में घायल व्यक्ति की लीगल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने के बदले 30 हजार रुपये की मांग करने का आरोप है। पीड़ित ने इसकी शिकायत देहरादून विजिलेंस कार्यालय में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पूरे मामले की जांच करते हुए ट्रैप की योजना बनाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर से वायरल वीडियो और फिर बड़ा धमाका!... कांस्टेबल की 'क्राइम फाइल' खोलते ही चौंकाने वाले खुलासे

योजना के तहत शनिवार देर शाम विजिलेंस टीम शिकायतकर्ता के साथ रुड़की सिविल अस्पताल पहुंची। शिकायतकर्ता ने डॉक्टर को ब्लड बैंक के पास बुलाया और जैसे ही केमिकल लगे 20 हजार रुपये डॉक्टर को सौंपे, विजिलेंस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  '40 हजार दो, तभी चलेगी फाइल'... सामने थी विजिलेंस! ट्रैप में जा फंसा रिश्वतखोर अफसर

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम डॉक्टर को उनके सरकारी आवास पर ले गई, जहां तलाशी ली गई। इसके बाद डॉक्टर से कई घंटे तक पूछताछ की गई और फिर उन्हें देहरादून ले जाया गया।

वहीं इस मामले में जब ईटीवी भारत ने रुड़की सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल से फोन पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में