उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में सियासी भूकंप!… अंकिता हत्याकांड पर BJP हाईकमान में हलचल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक तापमान चरम पर है। इसका कारण अभिनेत्री उर्मिला सनावर के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो हैं, जिसमें वह मामले की परतें खोलने का दावा कर रही हैं और वीआईपी नामों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगा रही हैं। इस मामले को लेकर प्रदेश में सियासी भूचाल मचा हुआ है और भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व भी अब गंभीर स्थिति में है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूरे मामले की रिपोर्ट ली है और लगातार सामने आ रहे तथ्यों तथा राजनीतिक हलचल पर नजर रखी जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता उर्मिला के वीडियो, लाइव सत्र और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी से असहज महसूस कर रहे हैं। वीडियो में लगाए गए आरोपों और टेलीफोन बातचीत के रिकॉर्ड के कारण पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देश की राजनीति में बड़ी हलचल...केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पद से इस्तीफा

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मामले पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, जबकि प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने मीडिया के सामने कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई। वहीं, कांग्रेस और यूकेडी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर से वायरल वीडियो और फिर बड़ा धमाका!... कांस्टेबल की 'क्राइम फाइल' खोलते ही चौंकाने वाले खुलासे

मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार  भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व इस मामले को न सिर्फ गंभीरता से देख रहा है, बल्कि इसके सियासी नफा-नुकसान का भी आकलन कर रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मीडिया से बेवजह बयानबाजी से बचने और सुरक्षात्मक रुख अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस प्रकरण का प्रभाव संगठन के भविष्य के फेरबदल और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  '40 हजार दो, तभी चलेगी फाइल'... सामने थी विजिलेंस! ट्रैप में जा फंसा रिश्वतखोर अफसर

राज्य प्रवक्ता और राजपुर विधायक खजानदास ने शुक्रवार को पार्टी का पक्ष रखा, लेकिन संगठन के वरिष्ठ नेता अब सीधे मीडिया से बात करने से बच रहे हैं। यह मामला भाजपा के लिए संवेदनशील और आगामी चुनावों की रणनीति के लिहाज से भी निर्णायक माना जा रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में