उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

जान जोखिम में, भूमि नहीं!…रेलवे ट्रैक पर जम गई भीड़, ट्रेनें फंसीं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वन भूमि चिन्हीकरण के मामले ने एक बार फिर गर्मागरमी का रूप ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ऋषिकेश के आसपास की खाली वन भूमि का सर्वे और कब्जे की कार्रवाई से स्थानीय लोग खौफ और आशंकित हैं। इस विरोध में सैकड़ों लोग सड़क छोड़ अब रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं।

मनसा देवी रेलवे फाटक के पास महिलाएं सबसे अधिक संख्या में शामिल होकर ट्रैक जाम कर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि “जान जाए, पर भूमि हाथ से न जाए।” इस प्रदर्शन के कारण योग नगरी स्टेशन से चलने वाली गंगानगर एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों के संचालन में लगभग डेढ़ घंटे से बाधा आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

शिवाजी नगर में आहूत बैठक में पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी और अभिनव सिंह मलिक के नेतृत्व में लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई को लेकर अपने विचार रखे। अभिनव सिंह मलिक ने कहा, “यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है। अभी पैनिक होने की जरूरत नहीं है। 5 जनवरी को अगली सुनवाई है। जरूरत पड़ने पर एक कमेटी बनाई जाएगी जो सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी।”

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल को जन संवाद के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। साथ ही, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से तत्काल विशेष सत्र बुलाकर वन भूमि पर कब्जे वाले क्षेत्रों को विशेष कानून के तहत हक देने की मांग की गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में