उत्तराखंड…पंचायत उपचुनाव को लेकर बड़ी तैयारी, जानिए अपडेट
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव जल्द कराए जाने की संभावना है। राज्य में लंबे समय से 3800 से अधिक पंचायत पद खाली पड़े हैं, जिसके चलते ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पंचायत निदेशालय की ओर से इन रिक्त पदों को भरने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। […]







