उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

सुरंग में चल रहा था काम, अचानक आई आफत… पत्थर गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। सिलक्यारा सुरंग में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुरंग के अंदर काम कर रहे एक मजदूर की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  फाइल निपटाने के लिए मांगे थे पैसे!...कुमाऊं में विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा रिश्वतखोर, मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, यह हादसा  उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ स्थित सिलक्यारा टनल में 15 जुलाई की देर रात करीब 12:20 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि मजदूर सुरंग के भीतर काम कर रहा था, तभी अचानक ऊपर से एक बड़ा पत्थर गिर गया और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में मजदूर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  महादेव की नगरी पहुंचे सीएम धामी... जागेश्वर धाम से दिया पूरे उत्तराखंड को बड़ा संदेश

घटना के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन ने घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बचाने के प्रयास किए, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नहाने गए थे दो बच्चे...पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दोनों की मौत, परिवारों में मातम

मृतक मजदूर झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे की सूचना के बाद सुरंग में काम कर रहे अन्य मजदूरों में भी भय का माहौल बन गया। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में