उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

बैरिकेड तोड़कर भाग रहा था ट्रक….फिर बाइक को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे फंस गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था। जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की एंट्री से पहले सियासत गरम...कार्यक्रम स्थल बदलने पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक गवीलो गांव के पास सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए गोपेश्वर की ओर भाग रहा था। रास्ते में पटियालधार पुलिस चौकी पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरिकेड्स तोड़कर फरार हो गया। इसके बाद लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर उसने मुकेश नेगी की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  राम नाम पर उठे सवालों से सियासत गरम...हल्द्वानी में कांग्रेस ने बजाया न्याय का बिगुल

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुकेश नेगी पुत्र कलम सिंह, निवासी लॉ कॉलेज के पास, गोपेश्वर के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मुकेश नेगी की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में