उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

फूलों की वर्षा, जयघोष और भारी भीड़… सीएम धामी के रोड शो ने खींचा ध्यान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने नगर में भव्य रोड शो कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों के किनारे मौजूद रहे और मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं व पुष्प वर्षा के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  राम नाम पर उठे सवालों से सियासत गरम...हल्द्वानी में कांग्रेस ने बजाया न्याय का बिगुल

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री धामी ने ‘सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार के विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव से पहले बीजेपी में भूचाल!...उत्तराखंड में एक साथ कई पदाधिकारियों का इस्तीफा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यटन और स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर आम जनता को उनका सीधा लाभ उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया और अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचे तथा जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  माता-पिता से 15 साल छोटे मतदाता!...एसआईआर में सामने आए हैरान करने वाले आंकड़े

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर नगर में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में