उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!… सीएम धामी का बड़ा ऐलान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते हुए राज्य सरकार की युवा और सैनिक हितैषी नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह और जोश उन्हें प्रदेश के विकास के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश तेजी से विकास की नई दिशा में आगे बढ़ा है और उन्हें भी उसी सोच के साथ उत्तराखंड की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की प्रगति के लिए विकास और राजनीतिक स्थिरता दोनों आवश्यक हैं। उत्तराखंड की जनता ने भी स्थिर सरकार और सुशासन को प्राथमिकता देकर एक नई राजनीतिक परंपरा स्थापित की है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

सीएम धामी ने कहा कि वे स्वयं एक सैन्य परिवार से आते हैं, इसलिए सैनिकों और उनके परिवारों की चुनौतियों तथा जरूरतों को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार सैनिकों और अग्निवीरों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

युवाओं के रोजगार पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते पांच वर्षों में राज्य सरकार ने 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, खेल और नवाचार जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए लगातार नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार, उत्तराखंड का भविष्य युवाओं के हाथों में है और सरकार उन्हें प्रदेश के विकास की सबसे बड़ी ताकत मानती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन!... चर्चित SDO गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

मुख्यमंत्री ने अग्निवीर योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवा अवधि पूरी करने के बाद लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार विशेष प्राथमिकता देगी। उन्होंने दोहराया कि विभिन्न सरकारी विभागों में अग्निवीरों के समायोजन की दिशा में सरकार पहले ही महत्वपूर्ण निर्णय ले चुकी है, ताकि प्रशिक्षित युवाओं के अनुभव और कौशल का बेहतर उपयोग राज्य के विकास में किया जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में