दवा की दुकान या नशे का ठिकाना?… मेडिकल स्टोरों में मिला 3207 प्रतिबंधित गोलियों का जखीरा!
उत्तराखंड में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुमाऊं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती के निर्देश पर 30 अक्तूबर की देर शाम एसओटीएफ, आईटीआई थाना पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने काशीपुर के खड़गपुर देवीपुरा स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। […]











