उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

मामूली कहासुनी का खौफनाक अंजाम!… पत्थर के वार से मां ने खोया इकलौता सहारा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मामूली विवाद के बाद एक युवक की पत्थर से हमला कर निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रुद्रपुर रोडवेज के पास अमन टी-स्टॉल के सामने हुए विवाद में तीन युवकों पर राजेश के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। गंभीर हालत में उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल!... 28 दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र, कई चौकियों पर नए प्रभारी

जानकारी के अनुसार, रम्पुरा वार्ड संख्या 22 निवासी राजेश (पुत्र स्व. छोटे लाल) 30 अक्तूबर की रात करीब 12:30 बजे अपने दोस्त सचिन रस्तोगी के साथ अमन टी-स्टॉल पर चाय पीने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। आरोप है कि इसी बीच बाइक से वहां पहुंचे गौरव कुमार निवासी मेरठ, प्रेम प्रशांत निवासी रोहतक और चेतन वर्मा निवासी ट्रांजिट कैंप ने राजेश के साथ गालीगलौज शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  दवा की दुकान या नशे का ठिकाना?... मेडिकल स्टोरों में मिला 3207 प्रतिबंधित गोलियों का जखीरा!

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर तीनों युवकों ने राजेश पर जानलेवा हमला कर दिया और उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए। हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में बेहोश हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया, जहां राधिका अस्पताल के आईसीयू में उसका उपचार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...सीएम धामी का युवाओं और खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा

शनिवार को उपचार के दौरान राजेश ने दम तोड़ दिया। उसकी मां सुनीता को जैसे ही बेटे की मौत की सूचना मिली, परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में